Wednesday, October 21, 2026
Home Latest अन्नदाता का नामोनिशान मिटाने पर अमादा पंजाब सरकार: निपुण शर्मा

अन्नदाता का नामोनिशान मिटाने पर अमादा पंजाब सरकार: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवंत मान सरकार द्वारा लाई जा रही लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ पंजाब भाजपा ने आक्रामक तेवर अपनाए है।आज प्रत्येक जिला हेडक्वार्टर पर जिलाधीश को इस नीति के खिलाफ ज्ञापन दिए गए।इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों ने होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर ज्ञापन देकर लैंड पूलिंग नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है।

Advertisements

इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव मीनू सेठी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की मान सरकार धोखेबाज सरकार है जो सत्ता में झूठे वायदे करके आई थी,लेकिन अब पंजाब का हर वर्ग पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण दुखी है। इस लैंड पूलिंग नीति के कारण सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि पशुपालन, डेयरी व्यवसाय,मछली पालन जैसे व्यवसाय भी ठप्प हो जाएंगे। सबसे ज्यादा मार खेत मजदूर को पड़ेगी जिसका इस नीति के लागू होने से रोजगार छिन्न जाएगा और गांवों के घरेलू व्यापार उजड़ जाएंगे।

जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंजाब के अन्नदाता को आर्थिक तौर पर सरेआम खत्म करने की योजना बना रही है। 40000 एकड़ उपजाऊ जमीन पर कंकरीट के जंगल बसाकर लाखों टन अनाज का उत्पादन घटेगा।इस नुकसान से पंजाब के साथ पूरा देश भी प्रभावित होगा।

शर्मा ने कहा कि यह नीति एक राजनीतिक आर्थिक चाल है जिसके जरिए आप सरकार अपने चहेते भू–माफियाओं को सीधा लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। LARR act–2013 को बाईपास करके किसानों को न तो जमीन का मूल्य मिल रहा और न ही कोई इसमें पारदर्शिता है।इस लिए पंजाब के किसानों के हितों बचाने के लिए इस लैंड पुलिंग नीति को तुरंत रद्द किया जाए। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए।

मौजूदा अधूरी कॉलोनीयों को विकसित किया जाए और किसानों के साथ जनसुनवाई करके आम जनता से सलाह के आधार पर नीति में बदलाव किया जाए। गांवों को कॉलोनिया बनाकर खत्म ना किया जाए,बल्कि शहरी सुविधाएं देने की योजना बनाई जाए।

शर्मा ने कहा कि अगर मान सरकार ने इस किसान विरोधी नीति को वापिस न लिया तो भाजपा अपने गांव विरासत और रोज़ी रोटी की रक्षा के लिए जन आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी।इस मौके एडवोकेट मुनीश रल्हन, संतोष वशिष्ठ,जिंदू सैनी, जसविंद सिंह सैनी,अंकुश वालिया,तरसेम मोदगिल,अक्षय वशिष्ठ,नील मोदगिल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here