Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब मिड टाउन ने “रीसाइट विज़न” परियोजना के अंतर्गत ज़रूरतमंद बच्चों...

रोटरी क्लब मिड टाउन ने “रीसाइट विज़न” परियोजना के अंतर्गत ज़रूरतमंद बच्चों को बांटे चश्मे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन द्वारा रोटरी क्लब ऑफ वारविक (इंग्लैंड) के सहयोग से सरकारी एलीमेंट्री स्कूल, रहिमपुर (होशियारपुर) में अध्ययनरत जरूरतमंद विद्यार्थियों को 13 जोड़ी चश्मे वितरित किए । यह कार्य क्लब की विशेष स्वास्थ्य सेवा परियोजना “रीसाइट विज़न” के तहत किया गया।इस परियोजना का उद्देश्य दृष्टि से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर ही पहचान कर उन्हें आवश्यक दृष्टि सुधार साधन (चश्मे) उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में पिछड़ने की बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। इस वर्ष  रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन ने कुल 887 जोड़ी चश्मे विभिन्न स्कूलों के ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए हैं, जो क्लब की सेवा भावना और समर्पण को दर्शाता है ,इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अशोक शर्मा ने कहा,हमारा उद्देश्य सिर्फ चश्मे देना नहीं, बल्कि उन बच्चों की ज़िंदगी में आशा और उजाला लाना है, जो किसी कारणवश पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं।

Advertisements

हमारी यह परियोजना ‘रीसाइट विज़न’ शिक्षा और स्वास्थ्य के बीच की खाई को पाटने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि कोई भी बच्चा आंखों की कमजोरी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे। यह कार्य तभी संभव हो सका है जब हमें रोटरी क्लब ऑफ वारविक (इंग्लैंड) जैसा समर्थन मिला है।”इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्यों रोटेरियन अवतार सिंह, इंदरपाल सिंह, मनोज ओहरी, एल. एन. वर्मा, जगमीत सिंह सेठी, अमरजीत सिंह और जसवंत सिंह भोगल , कुलजीत सिंह, रजनीश कुमार गुलियानी ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा भार्गव और स्कूल स्टाफ ने रोटरी क्लब का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य उन विद्यार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा जो आंखों की समस्या के कारण पढ़ाई में पिछड़ जाते थे।

रोटरी क्लब की यह सेवा पहल न केवल एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, बल्कि एक उज्ज्वल और समावेशी भविष्य की ओर बढ़ता कदम भी है। क्लब द्वारा आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर रूप से जारी रखने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर बलविंदर कौर, गीता रानी, अनुराधा ,पूजा शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here