
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मंडी जिला के सराज इलाके में आई बाढ़ और बादल फटने की घटना के बाद लोगों के दुख दर्द को सांझा करने के लिए प्रेस क्लब हमीरपुर की टीम राहत सामग्री लेकर थुनाग पहुंची । थुनाग में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने राहत सामग्री को प्राप्त कर पीड़ित लोगों के बीच बंटवाने की व्यवस्था की। इससे पहले एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने राहत सामग्री ले जा रही दो गाड़ियों को को हरी झंडी देकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि बहुत ही पावन और नेक कार्य के लिए प्रेस क्लब हमीरपुर ने अपनी आहुति डाली है। प्रेस क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष दिनेश कंवर और महासचिव सुरेंद्र कटोच ने कहा कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। यह प्रारंभिक प्रयास था , अभी बहुत सारे लोगों के फोन आ रहे हैं कि हम भी सामान देना चाहते हैं ।
अगली खेप बहुत जल्द भेजी जाएगी। इस मौके पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाल्टी के स्टाफ , बच्चों और अभिवाभको ने भी सिराज बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रेस क्लब हमीरपुर के साथ ही अलग गाड़ी में आपदा राहत सामग्री भेजी । स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल देवेंद्र का कहना था कि तीन-चार दिनों में ही यह प्रयास सफल हुआ है।












