Friday, October 9, 2026
Home Himachal पैराग्लाइडिंग हादसे में गुजरात के पर्यटक की मौत

पैराग्लाइडिंग हादसे में गुजरात के पर्यटक की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में गुजरात के एक 27 वर्षीय पर्यटक सतीश की मौत हो गई। यह हादसा धर्मशाला के उपनगरीय क्षेत्र इंद्रू नाग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुआ, जब सतीश ने पायलट सूरज के साथ टैंडम फ्लाइट भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद उनका ग्लाइडर संतुलन खो बैठा और वे जमीन पर आ गिरे। इस भयावह दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्लाइडर को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है।

Advertisements

हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तत्काल धर्मशाला के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, पायलट सूरज का इलाज फिलहाल जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here