Saturday, October 10, 2026
Home Latest अमेरिका ने घातक फाइटर जेट बनाने के लिए भारत को दिया खास...

अमेरिका ने घातक फाइटर जेट बनाने के लिए भारत को दिया खास इंजन

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुशखबरी दी है। जेट बनाने वाली कंपी जीई (GE) ने भारत को अपना दूसरा इंजन GE-4 सौंप दिया है। इस इंजन का प्रयोग हल्के लड़ाकू विमानों में किया जाएगा। सबसे खास बात यह भी है कि इस फाइनेंशियल ईयर में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को इस तरह के कुल 12 इंजन मिलने की उम्मीद है।

Advertisements

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत को दूसरा GE-404 इंजन मिला है। भारतीय वायुसेना ने 83 LCA मार्क-1 ए लड़ाकू विमानों के लिए यह ऑर्डर दिया था। रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद 97 और ऐसे विमान खरीदने का प्रस्ताव भी आखिरी चरण में है। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ेगी। रक्षा सचिव राजेश सिंह ने बताया कि भारत के तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमानों के लिए GE (जनरल इलेक्ट्रिक) F404-IN20 इंजनों की सप्लाई फिर से शुरू हो गई है। GE मार्च 2026 से हर महीने दो इंजन भेज सकता है। भारत ने जनरल इलेक्ट्रिक से 761 मिलियन डॉलर का समझौता किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here