Monday, October 19, 2026
Home Crime CPI नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी

CPI नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी

हैदराबाद (द स्टैलर न्यूज़)। हैदराबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राज्य परिषद सदस्य के. चंदू नाइक सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान वह एक पार्क के पास से गुजर रहे थे, तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में भाकपा नेता की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि इस वारदात को कम से कम तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया। घटनास्थल से इस्तेमाल किए हुए तीन कारतूस और बिना इस्तेमाल किए गए दो कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here