Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur राज्य के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में सड़कों के बुनियादी ढांचे को...

राज्य के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही पंजाब सरकारः डा. रवजोत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्थानीय निकाय मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर से गांव महिंगरोवाल से कोट पटियाल होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भागोवाल व कोट पटियाल में विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

Advertisements

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर लगभग 8 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी। यह सड़क 26.50 किलोमीटर लंबी होगी और निर्माण कंपनी को अगले 3 वर्षों तक इसका रखरखाव भी करना होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से इलाके के हजारों लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। खासतौर पर महिंगरोवाल, डूंगी चोई, मलोट और कोट पटियाल के निवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने जानकारी दी कि इस सड़क के निर्माण के दौरान डूंगी चोई, महिंगरोवाल और मलोट में 3 कॉजवे भी बनाए जा रहे हैं ताकि बारिश के मौसम में भी लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा पटियाल ब्रिज की रिटेनिंग वॉल का काम भी शुरू कर दिया गया है, जिससे पुल की मजबूती और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण कार्य समय पर पूरा करवा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे निर्माण कार्य में सहयोग दें ताकि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here