Saturday, October 31, 2026
Home National सराज त्रासदी: बारीं की महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर यूट्यूब से हुई कमाई...

सराज त्रासदी: बारीं की महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर यूट्यूब से हुई कमाई से आपदा पीड़ितों की मदद की


हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा।
सदी की सबसे भीषण त्रासदी को झेल रहे हिमाचल के मंडी जिला की सराज घाटी के  लोगों के लिए कोई गुल्लक तोड़ मदद कर रहा है तो कोई  अपने नए सिले कपड़े भेज पीड़ितों का सहारा बन रहा है। इसी तरह हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड के  बारी गांव की एक यूट्यूब कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन गाकर  यूट्यूब से हुई कमाई से आपदा राहत सामग्री खरीद  पीड़ितों को भेजी है।

Advertisements

संतोष राठौर कीर्तन मंडली की सदस्यों संतोष राठौर , शीला देवी , अंजना कुमारी, मीरा देवी, कांता देवी, विद्या देवी  के अलावा  बंसला देवी,  राजो देवी , शशि कुमारी, वनिता इत्यादि ने सराज पीड़ितों की मदद के लिए उपयोगी सामग्री भिजवाई है । संतोष राठौर का कहना है कि मानवता और इंसानियत के नाते आज सराज की महिलाओं,  बच्चों और युवाओं को  मदद की सख्त जरूरत है।  अंजना कुमारी ने कहा कि हमने  बिल्कुल नया समान सराज के लोगों के लिए भिजवाया है।  उन्होंने लोगों से दिलखोल कर लोगों की मदद  करने की अपील भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here