
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अजीब परंपरा प्रकाश में आई है। जहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से शादी की है। शादी की वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र का है। 12 से 14 जुलाई तक यह शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई। तीन दिन तक चली इस शादी में ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे रीति-रिवाजों का पालन किया गया। आखिरी दिन जब दोनों दूल्हे अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर नजर आए, तो देखने वाले हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह शादी शिलाई गांव के थिंडो खानदान में हुई। दोनों भाइयों की शादी कुन्हट गांव की बेटी से करवाई गई। खास बात यह है कि तीनों ही शिक्षित हैं और संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं। जानकारी के अनुसार, एक दूल्हा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा दूल्हा विदेश में नौकरी करता है। यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।











