
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कुशती संस्था होशियारपुर की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परमजीत सिंह को जिला कुश्ती संस्था होशियारपुर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक दौरान संस्था के बाकी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति के साथ नरिंदर वाइस प्रधान, रजिंदर सिंह महासचिव व पलविंदर सिंह को सीनियर उपप्रधान व चांद सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया।

इसके बाद हाऊस के सभी पदाधिकारियों द्वारा बाकी के रहते प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए परमजीत सिंह को अनुमति दी गई। इस मौके पर चीफ पैटरन विश्वनाथ बंटी, पैटरन मलकीत सिंह, पैटरन रोशन सिंह, प्रधान परमजीत सिंह, रजिंदर सिंह महासचिव, कैशियर चांद सिंह, सीनियर उपप्रधान पलविंदर सिंह, उपप्रधान अमित शर्मा, मनजीत सिंह गोशा, सुरजीत सिंह, जरनैल सिंह, कमलप्रीत सिंह, मनजीत सिंह काहरी व हरभजन सिंह धालीवाल उपप्रधान, नरिंदर चीमा व सोम पाल संयुक्त सचिव, सहायक कैशियर बूटा सिंह, मीडिया सचिव सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।












