
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एअर इंडिया का प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। मूसलाधार बारिश के कारण इस हादसे में प्लेन के तीनों टायर फट गए। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित है। जिस समय ये घटना हुई, उस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही थी, जिससे लैंडिंग काफी चुनौतीपूर्ण रही और इसी वजह से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2744 रनवे पर फिसल गई।

एयरलाइन कंपनी ने सुरक्षित रूप से टैक्सी कर गेट तक पहुंचाया और सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाले गए। इस घटना के बारे में एअर इंडिया ने बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि प्लेन को जांच के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया गया है।












