
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश के पूर्व मुख्य न्यायादीश एबीएम खैरूल हक को ढाका स्थित धनमंडी आवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि खैरूल हक पर 3 आपराधिक मामले दर्ज है। DB के ज्वाइंट कमिश्नर नसीरुल इस्लाम ने पूर्व चीफ जस्टिस की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

खैरुल हक ने 2010 में पदभार ग्रहण करते हुए देश के 19वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। अनिवार्य सेवानिवृत्ति आयु 67 वर्ष होने पर एबीएम खैरुल हक पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हो गए। हक को साल 2013 में तीन साल के कार्यकाल के लिए लॉ कमीशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें कई बार इस पद पर पुनः नियुक्त किया गया।











