इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में टीम जेआईटीके के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रेडिशनल कराटे के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए भारत की प्रतिष्ठित इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में पंजाब टीम के लिए एक स्वर्ण ,एक रजत और दो कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। इंडियन कराटे के मेंटोर और कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन के उपाध्यक्ष हांशी भरत शर्मा के नेतृत्व में नई दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में गत रविवार को संपन्न हुई इस कराटे प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के लगभग 21 सौ से ज्यादा कराटेकाज (कराटे खिलाड़ी) ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कराटे कोच और इंटरनेशनल रेफरी जगमोहन विज से ट्रेनिंग ले रहे टीम जे. आई.टी.के के से 7 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया! 3 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के सीनियर, जूनियर,  कैडेट्स और सब जूनियर वर्ग में काता और कुमिते मुकाबलों का आयोजन किया गया।

Advertisements

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी कमीशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ वर्ल्ड कराटे पफेडरेशन और एशियन कराटे फेडरेशन के भारत से सीनियर रेफरी और जजेस ने टेक्निकल ऑफिशियल का नेतृत्व किया। जिसने शिहान प्रेमजीत सेन ( पश्चिम बंगाल), शाहीन अख्तर, परमजीत सिंह, हरिदास गोविंद अनुप अशोक देथे, अमित शाह (महाराष्ट्र), शाजी कोटारम, रामदयाल (केरला), अल्ताफ आलम, आर मुथु राजू, कलीस (तमिलनाडु), राजेश अग्रवाल (गुजरात),  विजय कुमार (उत्तर प्रदेश ), डोमिनिक साविओ (कर्नाटक), जगमोहन विज (पंजाब), विशाल जयसवाल ( दिल्ली), सोइबाम चानू (मणिपुर) हरीश सिराधना (हरियाणा), अल्ताफ  सईद (गुजरात) तथा राजीव सिंह उड़ीसा इत्यादि उल्लेखनीय है।

होशियारपुर के धैर्य कालिया ने पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 से 10 वर्ष की आयु वर्ग में लड़कों के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। जबकि ल जूनियर लड़कों के वर्ग में अर्पित शर्मा ने रजत पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय कराटे का आदित्य बख्शी ने सीनियर लड़कों के 84 किलोग्राम से कम भार वर्ग में और अक्षिता शर्मा ने सब जूनियर लड़कियों के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। टीम में शामिल मनीषा कुमारी, दिलशान सदाल और विवेक शर्मा का प्रदर्शन संतोष जनक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here