
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रहे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत फगवाड़ा रोड पर स्थित सरकारी टीबी अस्पताल में रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की तरफ से प्रधान योगेश चंद्र की अगुवाई में टीबी का इलाज करवा रहे मरीजों को लगतारा पांचवी बार पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब की तरफ से सहायक गर्वनर रजिंदर मोदगिल, प्रोजैक्ट चेयरमैन संजीव कुमार, नरेश जैन विशेष रुप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला टीबी अधिकारी डा. शक्ति शर्मा, सुपरवाइजर अरुण कालिया तथा कुलदीप सिंह उपस्थित हुए।

इस मौके पर डा. शक्ति शर्मा ने अपने संबोधन में टीबी अस्पताल में मरीजों को किए जा रहे इलाज तथा टैस्ट सभी फ्री में किए जा रहे है, जिनका बाजार में बहुत अधिक रेट है। इस मौके पर उन्होनें रोटरी क्लब सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया कि वह लगातार गरीब मरीजों को पौष्टिक आहार दे रहे है। सहायक गर्वनर राजेन्द्र मोदगिल तथा प्रधान योगेश चंद्र ने बताया कि यह आहार मरीजो को हर माह प्रदान करते रहेगे।












