Sunday, October 4, 2026
Home Education स्कूल आफ एमिनेंस पुरहीरां का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

स्कूल आफ एमिनेंस पुरहीरां का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से घोषित किए गए 12वीं किए गए परीक्षा परिणाम में स्कूल आफ एमिनेंस, पुरहीरां का परिणाम शतप्रतिशत रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रमनदीप कौर ने बताया कि साइंस स्ट्रीम में जसप्रीत कौर पुत्री जोधपाल सिंह ने 500 में से 472 अंक (94 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सुशील तिवाड़ी पुत्र हरेंद्र कुमार तिवाड़ी ने 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व तनुजा पुत्री कमलजीत ने 87 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

कामर्स में नवदीप सिंह पुत्र रविंदर सिंह ने 89 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। मनकोमल पुत्री भूपिंदर सिंह ने 81 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। आर्टस में दीक्षा पुत्री सोमदेव ने 91 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा विशाल देवी पुत्री अमरीक सिंह ने 89 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा प्रवीन पुत्री संजीव ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here