Sunday, October 25, 2026
Home Crime नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश...

नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की तलाश जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा पुलिस ने नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म मामले में 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला होशियारपुर पुलिस स्टेशन टांडा के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान होशियारपुर सरताज सिंह चाहल ने जिले में असामाजिक तत्वों पर काबू पाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था।

Advertisements

एसपी सर्बजीत सिंह बहियान और कुलवंत सिंह डीएसपी सब डिवीजन टाडा के मार्गदर्शन में 19 अगस्त 2023 देर शाम को पुलिस स्टेशन टांडा के क्षेत्र में कमलेश कौर और एएसआई मनिंदर कौर द्वारा एक नाबालिग लडक़ी के साथ बलात्कार से संबंधित मामला दर्ज किया और आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान गोत्तम पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला रोशनी पीर थाना टांडा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र नसीब चंद निवासी मोहल्ला रोशनी पीर थाना टांडा के रूप में हुई है तथा अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here