
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शेरगढ़ ज़ोन से संबंधित स्कूलों की खेल प्रतियोगिताएं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में शुरू हुई। कमेटी अध्यक्ष राजन अरोड़ा के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल मलकीत कौर के सहयोग से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किए गए। इसके साथ ही रयात बाहरा स्कूल में वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ज़ोन सचिव गुरकिरनजीत सिंह डीपीई सहस फलाही, जिला टूर्नामेंट समिति महासचिव प्रभजोत सिंह लेक्चरर शारीरिक शिक्षा बोहन विशेष रूप से उपस्थित हुए।

अंडर 14 लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता में जीएमए चब्बेवाल ने डीएवी पट्टी को, सहस पट्टी ने स.स.स.स शेरगढ़ को, स.स.स.स जलोवाल खानूर ने बजरावर को, अंडर 17 लड़कों की प्रतियोगिता में सहस पट्टी ने सहस बजवाड़ा कलां को, जीएमए चब्बेवाल ने सहस शेरगढ़ को, सहस फलाही ने सहस नंगल शहीद को, एकेडमिक हाइट्स चगरा ने सेंट कबीर चगरा को, सहस बिहाला ने सहस जहान खेला को, खो-खो प्रतियोगिता में 14 लड़कों के वर्ग में सससस नारू नंगल ने पहला, टॉडलर होम स्टडी हॉल ने दूसरा और सससस जलोवाल खानूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 लड़कों के वर्ग में टॉडलर होम स्टडी हॉल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 19 लड़कों के वर्ग में सससस नारू नंगल ने पहला स्थान हासिल किया।
खो-खो के 14 वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों के वर्ग में जीएमए सिंगरीवाला ने पहला, जीएमए चबेवाल ने दूसरा और रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में रयात बाहरा ने पहला और टॉडलर होम स्टडी हॉल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में सससस नारू नंगल ने पहला और जीएमए सिंगरीवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। आयोजन में लेक्चरर गुरप्रीत कौर, लेक्चरर मुनीष मौदगिल, सतिंदर कुमार, पीटीआई रेखा पट्टी, हरदयाल सिंह, संदीप कुमार लेक्चरर, नरिंदर सिंह, डीपीई हेमराज, रूपाली मैडम, लेक्चरर सुरजीत कुमार, हरजीत सिंह डीपी, राजा सिंह पट्टी, लेक्चरर सतवीर कौर, जसविंदर कौर पीटीआई, जसविंदर कौर डीपीई, अमरजीत राय, फुटबॉल कोच सुखविंदर सिंह आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे।












