Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur अध्यापक राजकुमार ने पंजाब एजुकेयर ऐप पर जोड़े पंजाबी व्याकरण के 19...

अध्यापक राजकुमार ने पंजाब एजुकेयर ऐप पर जोड़े पंजाबी व्याकरण के 19 चैप्टर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल कंटेंट के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सरकारी हाई स्कूल, नैनोवाले जट्टा में कार्यरत पंजाबी अध्यापक राजकुमार ने पंजाब एजुकेयर ऐप पर पंजाबी व्याकरण से संबंधित 19 चैप्टर (स्लाइड्स) अपलोड किए हैं। इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा ललिता अरोड़ा ने राजकुमार द्वारा तैयार की गई सामग्री की विशेष रूप से प्रेजेंटेशन के माध्यम से समीक्षा की।

Advertisements

प्रस्तुति के दौरान अध्यापक राजकुमार ने बताया कि ये सभी अध्याय विद्यार्थियों की समझ के स्तर को ध्यान में रखकर बेहद सरल भाषा और चित्रों के माध्यम से तैयार किए गए हैं। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाबी व्याकरण के कठिन विषयों को सहज और रोचक तरीके से समझाना है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने अध्यापक राजकुमार की सराहना करते हुए कहा, “यह हमारे  लिए गर्व की बात है कि हमारे जिले के अध्यापक के द्वारा तैयार किया गया कंटेंट विभागीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कर पंजाब एजुकेयर ऐप पर प्रकाशित किया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि राजकुमार एक मेहनती, नवोन्मेषी और विद्यार्थियों के हित में समर्पित अध्यापक हैं, जिन्होंने न केवल विषयवस्तु को सरल बनाया है बल्कि उसे डिजिटल फॉर्मेट में भी पेश किया है ताकि राज्यभर के विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। ललिता अरोड़ा ने अन्य अध्यापकों को भी इस पहल से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और कहा कि शिक्षा के डिजिटलरण की दिशा में यह एक मिसाल है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार के नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रह हैं ।इस अवसर पर प्रिंसिपल संजीव कुमार,रिटायर्ड अध्यापक  सुनील कुमार, नरेंद्र सोहल, सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य शिक्षाविद और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने राजकुमार की इस पहल को प्रशंसनीय बताया और कहा कि इससे न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा बल्कि पूरे राज्य में अध्यापन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here