Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur तहसील में पटवारखाने की तरफ जा रहे हैं तो किश्ती साथ लेजाना...

तहसील में पटवारखाने की तरफ जा रहे हैं तो किश्ती साथ लेजाना न भूलें

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अगर आप तहसील परिसर में किसी काम से जा रहे हैं और वह भी पटवारखाने की तरफ तो आप को बता दें कि आप घर से किश्ती लेकर जाना न भूलें। क्योंकि, पटवारखाने की तरफ जाने वाले रास्ते में बारिश का जमा पानी आपका रास्ता रोक सकता है और अगर आपके पास किश्ती होगी तो आप आराम से उसे पार कर पाएंगे। अन्यथा आपके काम में देरी तय है। जी हां! हम बात कर रहे हैं शहीद भगत सिंह चौक के समीप स्थित एसडीएम एवं तहसीलदार आफिस का तथा उसके पास ही स्थित पटवारखाने की।

Advertisements

जहां पर सरकार द्वारा भले ही नई इमारत का निर्माण कर दिया गया हो, लेकिन पटवारखाने की तरफ जाने वाले रास्ते की सुधि लेनी अभी तक जरुरी नहीं समझी गई। जिस कारण जरा सी बारिश से रास्ते में जलभराव होने से वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। पैदल चलना तो दूर आप दोपहिया वाहन से भी उसे पार करने की सोच भी नहीं सकते। जिस कारण आए दिन इसके कारण लोग चोटिल हो रहे हैं और गंदे पानी से उनके कपड़े आदि खराब हो रहे हैं वह अलग से। पता चला है कि इस जलभराव के कारण करीब 2-23 पटवारी गिरकर चोटिल हो चुके हैं तथा 3-4 आम लोग गिर चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस रास्ते को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here