
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से माता चिंतपूर्णी मार्ग पर बंजरबाग में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन करमजीत कौर, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के अलावा बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी, मोहन लाल पहलवान, यशपाल शर्मा, मुकेश डावर आदि सहित अन्य गणमान्यों ने विशेष रुप से पहुंचकर लंगर में सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी एलं श्रद्धालुओं को नवरात्रों की बधाई दी एवं कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करके संस्थाएं मां की अपार कृपा प्राप्त कर रही हैं।
उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वह ट्रैफिक नियमों की पालना करें और ध्यानपूर्वक यात्रा करें। इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महासचिव तरसेम मोदगिल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोसायटी के तमाम सदस्य एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने लंगर में सेवा की और सभी को यात्रा के लिए शुभकामनाएं भेंट की।












