Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh ट्राइडेंट ग्रुप बना पीजीटीआई का टाइटल प्रायोजक-भारतीय खेल जगत में लगाई बड़ी...

ट्राइडेंट ग्रुप बना पीजीटीआई का टाइटल प्रायोजक-भारतीय खेल जगत में लगाई बड़ी छलांग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के बढ़ते खेल परिदृश्य को समर्थन देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, ट्राइडेंट ग्रुप ने  प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई),  के साथ साझेदारी कर प्रथम ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप को एक प्रमुख टूर्नामेंट के रूप में प्रस्तुत किया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 11 से 14 नवंबर 2025 तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।

Advertisements

यह रणनीतिक साझेदारी ट्राइडेंट ग्रुप की भारत के पेशेवर गोल्फ क्षेत्र में पहली बड़ी भागीदारी को चिह्नित करती है, और इसके उस व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाती है जिसमें प्रतिभा को प्रोत्साहन, उत्कृष्टता की प्रेरणा और देश के खेल विकास में योगदान शामिल है।

श्री राजिंदर गुप्ता, चेयरमैन एमेरिटस, ट्राइडेंट ग्रुप, ने इस अवसर पर कहा: “हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि ट्राइडेंट ग्रुप, पीजीटीआई के साथ साझेदारी में और कपिल देव जी के सम्मानित नेतृत्व में प्रथम ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का आयोजन कर रहा है। कपिल देव जी न केवल एक खेल आइकन हैं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भी हैं।

यह पहल ट्राइडेंट के खेलों के संवर्धन और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति हमारे अटूट समर्पण का प्रमाण है। हमारे लिए गोल्फ केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, रणनीति और गहरे जुड़ाव का प्रतीक है—जो हमारे मूल्यों के साथ पूर्ण रूप से मेल खाता हैं। हम विशेष रूप से गर्वित हैं कि यह आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रहा है, जिसे ‘भारतीय गोल्फ की नर्सरी‘ के रूप में जाना जाता है और जिसने देश को कई चैंपियन दिए हैं।”

यह टूर्नामेंट PGTI 2025 सीज़न के दूसरे चरण में खेले जाने वाले 15 प्रमुख टूर्नामेंटों में से एक होगा, जिनकी कुल पुरस्कार राशि 17 करोड़ रुपये है। यह साझेदारी ट्राइडेंट ग्रुप के उस मिशन को और मज़बूती देती है जिसमें भारत को विश्व स्तरीय प्रतिभा, उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव के केंद्र के रूप में स्थापित करना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here