
झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के देवघर जिले के जमुनिया मोड़ के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कावड़िएं घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से भी को अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे पर स्थानीय बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दुख जाताया है। निशिकांत ने कहा कि सावन महीने में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाबा बैद्यनाथ मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।












