Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल में छात्रों का खो-खो में शानदार प्रदर्शन

टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल में छात्रों का खो-खो में शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। टॉडलर्स होम स्टडी हाल स्कूल के छात्रों का खो-खो के मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता पंजाब स्कूल गेम्स जोनल स्तर पर करवाई गई। जिसमें स्कूल के अंडर-14 वर्ग के छात्रों ने भाग लिया। इस टीम ने प्रतियोगिकता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में वरुण कोंडल, नवतेज सिंह, हरसिमरत सिंह, मानव भागड़ी कक्षा आठवीं, गुरसहज, गुरसेवक सिंह, सहज कक्षा सातवीं, परमवीर, विवेक शर्मा, अभय शर्मा कक्षा छठीं शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से छात्रों का बौधिक विकास होता है तो खेलों से छात्रों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here