
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रो. विजय कुमार ने नवरात्रों में माता जी के लगे हुए मेले में माता छिन्नमस्तिका जी प्रचार मंडल होशियारपुर के सदस्यों के साथ मिलकर माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में माथा टेकने जाते हुए भक्तों के लिए लगाए गए लंगर में सेवा की। इस लंगर में सेवा कर रहे सेवादारों ने भक्तों को मेले में स्वच्छता बनाए रखने, पानी को बर्बाद न करने, इसे साफ-सुथरा बनाए रखने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, नशों से दूर रहने और शरारती तत्वों से बचकर रहने के लिए प्रेरित किया ताकि मेले में खुशी और पवित्रता को कायम रखा जा सके।

इस मौके पर माता छिन्नमस्तिका जी प्रचार मंडल के प्रधान केवल कृष्ण जी, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी, होशियारपुर के प्रिंसिपल राजन अरोड़ा जी, प्रिंसिपल ओंकार नाथ सैनी जी, मनोज दत्ता, अनीता दत्ता, नारायणी दत्ता, मैडम सरबजीत कौर, मोनिका, नीरज कंवर, राजीव जैन, मोनिका जैन, भावुक दत्ता, कृष्ण गोपाल, अंकित कौशल के अलावा प्रो. विजय कुमार सरकारी कॉलेज होशियारपुर और लेक्चरर रोमा देवी सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर भी उपस्थित थे।












