Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur गोगिया परिवार अरोड़ा वंश में शामिल होने पर सम्मानित

गोगिया परिवार अरोड़ा वंश में शामिल होने पर सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश होशियारपुर की ओर से प्रधान दीपक नरूला के नेतृत्व में सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इसी कड़ी के तहत शहर के प्रमुख व्यक्ति गोगिया परिवार (कोतवाली बाजार), जिनमें अशोक कुमार गोगिया, तरुण गोगिया, मनी गोगिया, हनी गोगिया व गौरव को अरोड़ा वंश परिवार में शामिल किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान दीपक नरूला ने बताया कि अरोड़ा वंश एक सामाजिक संगठन है जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा वंश की ओर से सामाजिक कार्य जिनमे पौधारोपण, नशों के विरोध स्वरूप, जरूरतमंद लोगों की सहायता, मेडिकल कैम्प इत्यादि कार्य किए जाएंगे। श्री नरूला ने कहा कि जल्द ही अरोड़ा वंश की ओर से पौधारोपण किया जाएगा जिसमें 50 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और उनकी देखभाल भी अरोड़ा वंश की ओर से ही की जाएगी और यह पौधे प्रत्येक सदस्य के नाम पर लगाए जाएंगे और वही सदस्य अपने नाम के पौधे को खुद पानी देंगे और पेड़ बनने पर वह आने वाली पीढ़ियों को बता सके। ताकि यह पेड़ उनकी यादगार बन सके।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य संजीव दूआ व महासचिव, मनोज तनेजा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विशेष तौर पर अरोड़ा बिरादरी से संबंधित जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं उनके उत्थान के लिए अरोड़ा वंश पूरी मदद करेगा। और उन्होंने कहा कि अरोड़ा वंश की ओर से कोई जात-पात का भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा संभव प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता की जाएगी।

इस मौके पर अरोड़ा वंश परिवार में शामिल हुए मनि गोगिया ने कहा कि वह गर्व महसूस करते हैं कि अरोड़ा वंश सामाजिक कार्यों में अग्रणीय होकर कार्य करेगा क्यों जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना सबसे बड़ा उत्तम कार्य है। और उन्होंने कहा कि वह तो पहले भी समाज सेवा में जुटे हुए हैं और अब तो उन्हें और ज्यादा संख्या में सदस्य मिल गए हैं जिसके लिए वह पहले से भी ज्यादा सामाजिक कार्य कर सकेंगे। इस अवसर पर गोगिया परिवार को अरोड़ा वंश की ओर से सिरोपे पहना कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, संजीव अरोड़ा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here