Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur माडल टाऊन निवासी सैम के एक घर पर किसी ने की फायरिंग,...

माडल टाऊन निवासी सैम के एक घर पर किसी ने की फायरिंग, सीसीटीवी में दिखे हमलावर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर माडल टाऊन में देर रात एक घर पर फायरिंग होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए यूट्यूबर सिमरन सिकंद सैम ने बताया कि बीती देर रात दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके घर पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिमरन सिकंद ने बताया कि इस संबंधी उन्होंने पुलिस के उच्चधिकारियों को शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here