Monday, October 19, 2026
Home Education आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा करने के लिए हमें अपने बच्चों को आजादी के सही मायने समझने होंगे ।
उपरोक्त शब्द सभ्याचार संभल सोसाइटी द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलावाली में आजादी को समर्पित “देश मेरा मैं देश का” विषय पर करवाए गए भाषण प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

जड़ा ने कहा की सभ्याचार संभल सोसाइटी हमेशा यह प्रयास करती रही है कि हमारे बच्चे हमारे सभ्याचार के साथ-साथ अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को भी समझे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी संजीव तलवाड़ ने कहा आजादी के बाद हमें मानसिक तौर पर गुलाम करने की एक साजिश रची गई जिसमें हमें हमारी संस्कृति से दूर करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा बेशक हम आधुनिक युग में चले जाएं अगर हम अपनी संस्कृति पीछे छोड़ जाएंगे तो विश्व के किसी भी देश का हम मुकाबला नहीं कर पाएंगे संजीव तलवाड़ ने बच्चों को अपने सभी दिवस अपनी संस्कृति अनुसार मनाने की प्रेरणा दी।

इस मौके राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध लेखक धर्मपाल साहिल ने बच्चों को आजादी बचाए रखने के लिए आने वाले समय में आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल जीवन का मंत्र देते हुए कहा कि केवल शिक्षा ही उन्हें हर मोड़ पर सफलता डलवा सकती है।

प्रतियोगिता में हरलीन कौर ने प्रथम सुरभि द्वितीय एवं लवेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ अजय बग्गा द्वारा नगद पुरस्कार के तहत प्रशंसा पत्र भी भेंट किया गया इस मौके पर प्रिंसिपल राकेश कुमार, रंजीव तलवाड़ ,मोहन लाल कलसी, इंद्रजीत चौधरी,हरबंस सिंह कमल ने भी अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here