Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur अज्जोवाल स्कूल के खिलाड़ियों ने होशियारपुर जोनल खेलों में किया शानदार प्रदर्शन

अज्जोवाल स्कूल के खिलाड़ियों ने होशियारपुर जोनल खेलों में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के खिलाड़ियों ने होशियारपुर जोनल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत से पदक अपने नाम किए। आज इन खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल अशोक कुमार ने मेडल पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के शारीरिक शिक्षा लेक्चरर लखबीर सिंह तथा डीपीई हरमीत कौर द्वारा करवाई गई मेहनत का ही यह परिणाम है कि स्कूल के छात्रों ने इन खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनबाया। उन्होंने बताया कि लड़कों तथा लड़कियों के अंडर -19 खो- खो मुकाबले में स्कूल के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया।

Advertisements

लड़कियों के अंडर- 17 फुटबाल मुकाबले में दूसरा, लड़कियों के अंडर- 14 फुटबाल मुकाबले में तीसरा लड़कियों की अंडर-19 फेंसिंग मुकाबले में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्कूल की छात्रा तनु ने पहला, अंडर -17 फेंसिंग लड़कों के टीम मुकाबले में पहला अंडर -14 फेंसिंग लड़कों के व्यक्तिगत मुकाबले में मनीष ने पहला टेबल टेनिस अंडर -14 लड़कों के मुकाबले में टीम को सीधी जिले में एंट्री मिली। इस मौके पर हरमीत कौर,लखवीर सिंह,संगीता सैनी,किशोर लाल,नरेश दत्त,उपेंद्र सिंह,रजनीश,मनजीत कौर,मनीषा सैनी,अनु आनंद,अर्चना आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here