Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 31 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 31 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

कटरा (द स्टैलर न्यूज़)। वैष्णो देवी धाम जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 31 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह हादसा अर्धकुंवारी स्थित इंदरप्रस्थ भोजनालय के नजदीक हुआ। इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए।

Advertisements

रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। सेना की व्हाइट नाइट कोर की तीन टुकड़ियां मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और लोगों को निकालने में जुटी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here