
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। एनएच 03 निर्माण कंपनी की मनमानी के चलते लोग परेशान हैं। नए रैन शेल्टर इनसे अब तक नहीं बन पाए लेकिन पुराने रैन शेल्टर उखाड़ फेंके है। इसी सिलसिले में टिहरा चौक, अवाहदेवी में यात्रियों के लिए बने बनाए रैन शेल्टर को 2 वर्ष पूर्व उखाड़ दिया, लेकिन बनाने का अभी तक कोई प्रयास नहीं हुआ । स्थानीय लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चन्द भारद्वाज, देश राज, राजकुमार, अभिषेक भारद्वाज, सोमा देवी, विमला देवी इत्यादि लोगों ने तुरत यहां फिर से जनता के लिए वर्षा आश्रय बनाने की चेतावनी दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश चन्द भारद्वाज ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट में हाइलेवल कार्य करने का ज़िक्र है, लेकिन काम बिल्कुल थर्ड क्लास हो रहा है। कई जगहों पर कम गुणवत्ता और हाइलेवल के रैन शेल्टर बनाए जा रहे हैं, वो भी सड़क के सिर्फ़ एक तरफ़, जबकि ये दोनों तरफ़ बनाए जाने चाहिए। लोगों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से तुरंत साइट विजिट करने की मांग की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया हैं कि वो लोक निर्माण विभाग की मदद से एन एच में पड़े मलवे उठाने के दिशा निर्देश दें।












