Sunday, October 18, 2026
Home National चोरों ने पहले की जज के घर चोरी, जाते समय लगाई आग

चोरों ने पहले की जज के घर चोरी, जाते समय लगाई आग

राजस्थान( द स्टैलर न्यूज़): राजस्थान के दौसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ एक जज के घर में चोरी हो गई और चोरों ने घर में आग लगा दी। थाने में चोरी व घर में आग लगाने की शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आरोपियों की अभी तक पता नहीं चल पाया, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Advertisements

पुलिस के मुताबक शाम करीब 6:30 बजे दौसा के सिविल लाइन स्थित जस्टिस प्रेमलता सैनी के घर से धुआं निकलता देखा गया तो आसपास मौजूद कर्मचारी व प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुँचे। जस्टिस प्रेसलता सैनी किसी काम से अलवर गई हुई थी। पुलिस ने जज से फोन पर बात करके उनके घर का ताला तोड़ दिया गया। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया तथा आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here