
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरैक्टर जनरल आफ स्कूल शिक्षा-कम-स्टेट-प्रोजैक्ट डायरैक्टर समग्र शिक्षा अभियान के निर्देशों पर 18 अगस्त 2025 से स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग व उपकरण प्रदान करने के लिए असेस्मेंट कैंप लगाए जा रहे हैं तथा तय समयानुसार यह कैंप होशियारपुर के रेलवे मंडी स्कूल में 1 सितंबर को लगाया जाना है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है या बाढ़ जैसे हालात हैं।

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों से संबंधित अभिभावकों से अपील है कि वह जारी किए गए नंबरों (95010-21364 तथा 94787-33557) पर संपर्क करके अपने बच्चों की असेस्मैंट करवा सकते हैं तथा उन्हें कैंप में आने की जरुरत नहीं है, ताकि कोई भी बच्चा उपकरण से वंचित न रह सके। उन्होंने पुनः जोर देकर कहा कि जो बच्चे एवं अभिभावक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हैं वह कैंप में न आकर इन जारी किए गए नंबरों पर संपर्क करें।
लेकिन, दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण भी जरुरी हैं। यह कैंप अलिमको के सहयोग से लगाया जा रहा है और इनकी टीम के सदस्य दूर दराज से यहां पहुंच रहे हैं। इसलिए जो बच्चे लोकल हैं या सुविधानुसार आ सकते हैं, उनके अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चे को कैंप में लेकर पहुंचे तथा असेस्मैंट के बाद उसे ले जाएं।












