
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर से आवाहदेवी बन रहे नेशनल हाइवे नंबर 03 के गड्ढों में अब मच्छर पनपना शुरू हो गए है। इन गड्ढों को भरने में निर्माण कंपनी नाकामयाब रही है। बराड़ा और झनिक्कर के बीच एनएच पर बना पानी का तालाब गटका डाल कर आज तक नहीं भरा गया।

यहां पानी की निकासी को लेकर बेशक विवाद चल रहा है लेकिन सड़क पर पड़े गड्ढे को गटका डाल भरने के भी प्रयास नहीं हुए। स्थानीय दुकानदारों ने इस सड़क पर बने इस तालाब को शीघ्र समतल करने की मांग की है ताकि बीमारियां न फैले।












