Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी चौक पर एलईडी लगी, सोमवार 19 को विधायक जिम्पा करेंगे...

माता चिंतपूर्णी चौक पर एलईडी लगी, सोमवार 19 को विधायक जिम्पा करेंगे उद्घाटनः अश्वनी शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी चौक पर एलईडी लगाए जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा सोमवार 19 जनवरी को उसका श्रीगणेश विधायक ब्रमशंकर जिम्पा द्वारा अपने करकमलों से किया जाएगा। यह जानकारी युवा वाहिनी समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा ने एलईडी लगाए जाने संबंधी प्रक्रिया का जायजा लेते हुए कही।

Advertisements

उन्होंने बताया कि विधायक जिम्पा ने समिति के साथ वायदा किया था कि चौक पर एलईडी लगाई जाएगी, जिस पर शहर निवासी एवं राहगीर माता चिंतपूर्णी जी के लाइव दर्शन कर पाएंगे तथा इसके साथ ही अन्य शक्तिपीठों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। श्री शर्मा ने बताया कि माता चिंतपूर्णी गेट बनवाने में पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा का विशेष योगदान रहा है तथा वर्तमान समय में विधायक जिम्पा द्वारा गेट के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ एलईडी लगाए जाने में विशेष सहयोग दिया गया है, जिसके लिए समिति उनकी आभारी रहेगी।

उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह सोमवार को सायं 5 बजे चौक पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here