Saturday, October 17, 2026
Home Education Concept Classes की मौली वर्मा ने रचा इतिहास, सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर...

Concept Classes की मौली वर्मा ने रचा इतिहास, सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर में मिला दाखिला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मिनी सचिवालय के समीप स्थित कॉन्सेप्ट क्लासेस के विद्यार्थी प्रोय नवल किशोर के मार्गदर्शन में शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सेंटर की छात्रा मौली वर्मा ने कॉन्सेप्ट क्लासेस का एक बार फिर से परचम लहराया है। संस्थान की प्रतिभाशाली छात्रा मौली वर्मा ने NEET-UG 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए Government Medical College, Amritsar में एमबीबीएस की सीट हासिल की है।

Advertisements

मौली वर्मा ने परीक्षा में 526 अंक प्राप्त किए, जिससे उनकी ऑल इंडिया रैंक 26982 और Gen-EWS कैटेगरी रैंक 3152 बनी। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने केमिस्ट्री विषय में 99.78 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी उत्कृष्ट समझ और मजबूत पकड़ का परिचय दिया।

संस्थान के निदेशक प्रो. नवल राणा ने कहा कि कॉन्सेप्ट क्लासेस का विज़न छात्रों को सिर्फ़ रटने की बजाय गहन समझ और मजबूत आधार प्रदान करना है। मौली की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा और मेहनत से बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

संस्थान के अध्यापकों एवं साथियों ने मौली की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here