Thursday, October 22, 2026
Home Jammu & Kashmir गुडर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों व आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 2 जवान...

गुडर जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों व आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 2 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुडर जंगल क्षेत्र में शुरू हुई मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक दो जवान बलिदान, एक आर्मी मेजर घायल, और दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी मूल का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबक आतंकियों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलने के बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुडर जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

Advertisements

तलाशी के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जब सुरक्षाबलों ने चुनौती दी, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया। घायल मेजर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here