
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नव नियुक्त उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री शिक्षा अमनदीप शर्मा के कार्यभार संभल लेने के उपरांत कई नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशंस, सामाजिक संस्थाएं भी उनका स्वागत कर रही हैं । उनके कार्यालय में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी जा रही है उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर दिशा मिलेगी।

नशा मुक्ति अभियान से जुड़े हल्का कोऑर्डिनेटर एवं किसान नेता परमिंदर सिंह सज्जन ने श्री शर्मा का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से समाज में चल रहा युद्ध नशा विरुद्ध और अधिक प्रभावशाली बनेगा। युवा पीढ़ी को सही शिक्षा और मार्गदर्शन देकर ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।इस मौके पर परमिंदर सिंह सज्जन ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों व सामाजिक जिम्मेदारियों की ओर प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा की अगुवाई में यह मुहिम और गति पकड़ेगी।
इस अवसर पर सरपंच हरदीप सिंह अखलासपुर, धर्मेंद्र सिंह बस्सी मुद्दा, अमनदीप सिंह बस्सी मारूफ, केवल सिंह साबी चडियाल, सतीश कुमार शर्मा (जिला स्मार्ट क्लासरूम कोऑर्डिनेटर), रजनीश कुमार गुलियानी तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर जगजीत सिंह ने भी नव नियुक्त डीईओ को शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा विभाग और समाज के सहयोग से नशे जैसी गंभीर समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
श्री अमनदीप शर्मा ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और नशा मुक्त समाज की स्थापना करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा और विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस स्वागत कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि प्रशासन, शिक्षा विभाग और समाज मिलकर नशा विरुद्ध युद्ध को नई दिशा और मजबूती देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।












