
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग लगातार आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने आज मानवीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख रुपए का चैक भेंट किया। यह चैक सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल को सौंपा गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान कुलवरण सिंह, सरपरस्त किरपाल सिंह, उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश आनंद, महासचिव मंजीत सिंह सैनी, प्रेस सचिव बलवीर सिंह सैनी, शमशेर सिंह धामी, अजीत सिंह गोराया, दलबीर सिंह भुल्लर, ज्ञान सिंह गुप्ता, मलकीत सिंह, सरूप चंद, सुदेश चंद्र, ओम सटियाना, महिंदर सिंह हीर, गुरचरन सिंह, प्रदुमन सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लों, महिंदर कुमार और दिनेश पठानिया भी मौजूद थे।
सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने मुश्किल समय में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिया गया यह योगदान प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग अन्य संस्थाओं और नागरिकों को भी प्रेरित करेगा। उन्होंने जिले की विभिन्न संस्थाओं, समाज सेवियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए वित्तीय अथवा अन्य किसी भी प्रकार से सहयोग दें।












