Thursday, October 22, 2026
Home Education Toddlers Home के विद्यार्थियों का ज़िला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Toddlers Home के विद्यार्थियों का ज़िला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस लाजवंती स्टेडियम में आयोजित ज़िला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में टॉडलर्स होम स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें विद्यालय के बच्चों ने पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।

Advertisements

सबसे पहले, कक्षा 6 के विवेक शर्मा ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के -40 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
कक्षा 7 के सेहज ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के -30 किग्रा भार वर्ग में संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल किया।
कक्षा 8 के वरुण कौंडल ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के -60 किग्रा भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

कक्षा 9 के गुरशांत सिंह ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के -66 किग्रा भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसी के साथ, आरिक धीलोड़ ने भी 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के -40 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल दिखाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

विद्यालय की प्राचार्या सुमन गुलाटी ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “टॉडलर्स होम स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने ज़िला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जो शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में ये बच्चे और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे और विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here