Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur चौथे दिन भी जारी रही निगम कर्मियों की हड़ताल

चौथे दिन भी जारी रही निगम कर्मियों की हड़ताल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। म्युनिसिपल एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर निगम कर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार उन्हें हलके में न ले तथा इस बार की लड़ाई आरपार की लड़ाई है और जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर ही रहेंगे।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान करनजोत आदिया व उपाध्यक्ष सोमनाथ आदिया ने बताया कि पंजाब के अधिकतर कारपोरेशन व नगर कौंसिलों में हड़ताल शुरु हो चुकी है और सोमवार को शेष रहती यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगी। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि वह धैर्य रखें ताकि इस लड़ाई को पूरी एकजुटता के साथ अंजाम तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर विक्रमजीत बंटी, बलराम भट्टी, जयगोपाल, हीरा लाल, अशोक हंस, हरबिलास, कैलाश गिल, देव कुमार, आशू, सन्नी लाहौरिया, लेखराज, तरुन शर्मा, जतिंदर कुमार, सुभाष कुमार, पवन हंस, चेतन कुमार, रवी कुमार, हरकेश विर्दी सहित अन्य यूनियन सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here