Monday, November 2, 2026
Home Punjab दीवाली पर चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर स्कूल ग्राउंड में लगेगी...

दीवाली पर चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर स्कूल ग्राउंड में लगेगी अस्थाई पटाखा मार्किट

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला मैजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इस दीवाली पर अस्थायी पटाखा मार्किट के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए,जिसमें चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में अस्थाई पटाखा मार्किट लगाई जाएगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि हर साल बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्किट लगती है, लेकिन इस साल वहां निर्माण और नवीनीकरण कार्य के कारण मार्किट नहीं लगायी जा सकती। उन्होंने बताया कि नगर निगम कमिश्नर द्वारा उपयुक्त स्थानों की व्यवहार्यता जांच के बाद रिपोर्ट पेश की गई। जिसको मुख्य रखते हुए चारा मंडी लंबा पिंड और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड चयन किया गया।

जिला मैजिस्ट्रेट ने संबंधित अथॉरिटी को निर्देश दिए कि इन स्थानों पर एक्सप्लोसिव रूल्स, 2008 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अग्निशमन अधिकारी को सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पत्र में जारी निर्देशों के अनुसार करने के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here