Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur दीवाली से पहले जीएसटी में राहत देकर केन्द्र सरकार ने आम वर्ग...

दीवाली से पहले जीएसटी में राहत देकर केन्द्र सरकार ने आम वर्ग का जीता दिल: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र सरकार द्वारा जी.एस.टी. में कटौती करके मध्यम वर्ग को दिया गया दीवाली का बड़ा तोहफा, उक्त विचार भाजपा नेताओं जिला महामन्त्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अशवनी गैंद, जिला ट्रेड सैल अध्यक्ष कर्ण कपूर, यशपाल शर्मा, नीरज गैंद, पूर्व पार्षद सर्वजीत सिंह और वातावरण प्रेमी ठाकुर वीर प्रताप राणा आदि ने कहे। उन्होने बताया कि जी.एस.टी. की दो स्लैब रहने से व्यपारी वर्ग में खुशी की लहर है और व्यपारी वर्ग राहत महसूस कर रहे हैं। क्योंकि दीवाली पर जी.एस.टी. की दर कम होने से बाजार में रौनक बढ़ेगी खास तौर पर मध्यम वर्ग को खाने-पीने की चीजें पनीर, लस्सी, घी, दही पर शून्य टैक्स करने से, इलेक्ट्रिक गुडस, मोटर वाहनों की खरीददारी एवं ट्रैक्टर पार्टस, बीमा सैक्टर, रेडीमेड कपड़े आदि पर जी.एस.टी. कम होने से किसानों के साथ-साथ  युवा वर्ग व महिला वर्ग को लाभ मिलेगा।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने कहा कि जी.एस.टी. दरें कम हाने से रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे, बाजार में मजबूती आयेगी एवं युवाओं को रोज़गार के नये अवसर मिलेंगे। सभी भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आम वर्ग को दीवाली का तोहफा दने पर बधाई दी और धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here