Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सफाई सेवकों की मांगें तुरंत मानकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए सरकारः अश्विनी...

सफाई सेवकों की मांगें तुरंत मानकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाए सरकारः अश्विनी शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने कहा कि दशहरा और दीपावली के त्योहारों के मद्देनज़र पंजाब सरकार तुरंत सफाई कर्मचारियों की मांगे मानते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में बाजारों में लोगों की भारी रौनक है और लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बजारों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

Advertisements

जिस कारण लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वीकार करे ताकि शहर की सफाई व्यवस्था ठीक हो सके। इस मौके पर दीपक पुरी, विकास शर्मा, डॉक्टर गुरमीत सिंह, विशाल गोलू, श्याम लाल, मनीष गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद शर्मा, दिनकर शर्मा, बलजीत जीतू, दिनकर कपिला, पंडित सतीश शर्मा व लव कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here