Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur हरियानाः नियमों को ठेंगा दिखा पिछले दरवाजे से बिक रही शराब, ठेके...

हरियानाः नियमों को ठेंगा दिखा पिछले दरवाजे से बिक रही शराब, ठेके बंद रखने की थी हिदायत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। कस्बा हरियाना सर्कल की शराब किसी अन्य सर्कल में मिलने के बाद विभाग द्वारा ठेकेदार को नियमों के तहत ठेकों को एक दिन या तीन दिन तक बंद रखने की हिदायत दी गई थी। लेकिन ठेकेदार ने विभागयी नियमों को धत्ता बताते हुए पिछले दरवाजे से शराब बेचने का सिलसिला जारी रखा।

Advertisements

वीडियो व तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार लोग ठेके के पिछले दरवाजे से शराब लेकर जा रहे हैं और सरेआम हो रही बिक्री को रोकने वाला कोई नहीं। सवाल यह नहीं कि शराब बेची नहीं जा सकती, लेकिन जबकि विभाग ने ठेकेदार को सजा के रुप में तीन दिन ठेका बंद रखने की हिदायत की गई थी तो उसने पिछले दरवाजे से शराब बेचनी क्यों शुरु की।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अगर इस बात में सच्चाई पाई गई तो उक्त सर्कल के ठेके 10 दिन के लिए बंद करवाए जा सकते हैं, लेकिन नियमों के विपरीत कार्य करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा साफ गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग क्या कार्यवाही करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here