Saturday, October 31, 2026
Home National विकास चर्चा बैठक में हुई हाथापाई की होगी जाँच व होगी कार्यवाही:...

विकास चर्चा बैठक में हुई हाथापाई की होगी जाँच व होगी कार्यवाही: सुरेश कुमार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई विकास चर्चा बैठक में कुछ कार्यकताओं द्वारा की गई हाथापाई की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। इसी कड़ी में  प्रदेश विकास चर्चा प्रभारी तथा भोरंज से विधायक सुरेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सारी घटना की  जांच होगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य ही कार्यकताओं की नाराजगी को जानना और उस पर आगामी सही कार्यवाही करना है । ऐसे में कौन से हालात उत्पन्न हुए जिससे नौवत हाथापाई तक आ  गई। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि  यह स्वाभाविक है कि सरकार में रहते हुए कई कार्यकर्ताओं के काम न होने से असंतोष उत्पन्न होता है। यह सत्ता का स्थापित नियम है कि हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं किया जा सकता और हर व्यक्ति का हर कार्य भी सम्भव नहीं है। फिर भी सरकारों का प्रयास रहता है, कि हर व्यक्ति की बात को सुन कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर विकास चर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि इस घटना के तथ्यों का पता लगाया जाए। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि काँग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें सभी को अपनी बात रखने का अधिकार हैं। लेकिन भाजपा जैसी तानाशाही पार्टियों  में ये संम्भव नहीं है।  वहां पर कोई अपनी बात या राय नही रख सकता है। इसलिए भाजपा को ऐसी बातो को उछालने का कोई अधिकार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here