Monday, October 19, 2026
Home Crime चोरी करके चोर छोड़ गया संदेश- ‘मैं चोर…सबको राम, राम, 2028 में...

चोरी करके चोर छोड़ गया संदेश- ‘मैं चोर…सबको राम, राम, 2028 में फिर मिलूंगा’

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश से एक अजीब मामला प्रकाश में आया है। जहां देवास जिले के उदयनगर थाना इलाके में स्थित सामुदायिक कल्याण केंद्र के हॉस्टल में चोर गैस सिलेंडर, एलईडी, पीतल के बर्तन, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। इस घटना में सबसे दिलचस्प बात यह है कि चोर चोरी करके एक संदेश छोड़ गया। जोकि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisements

चोर दीवार पर लिख गया कि, ‘मैं चोर…सबको राम, राम, 2028 में फिर मिलूंगा।’ अगली सुबह जब सभी ने दीवार पर लिखा अजीबो गरीब स्लोगन देखा तो उन्हें चोरी का पता चला, जिसपर हड़कंप मच गया। तुरंत ही हॉस्टल अधीक्षक दशरथ मुकाती ने उदयनगर थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here