Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur लाली ने एडवोकेट अमरजोत की नियुक्ति पर पार्टी सुप्रीमो का आभार व्यक्त...

लाली ने एडवोकेट अमरजोत की नियुक्ति पर पार्टी सुप्रीमो का आभार व्यक्त किया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सिंह लाली ने एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी को होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी नियुक्त करने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमरजोत सैनी एक युवा, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें संगठन और कार्यशैली की गहरी समझ है। उनका अनुभव और समर्पण पार्टी को और मज़बूत करेगा।

Advertisements

नरिंदर सिंह लाली ने पूरी पार्टी का भी आभार व्यक्त किया जिसने एक प्रतिभाशाली और जुझारू कार्यकर्ता को ज़िम्मेदारी देकर सैनी समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके साथ जसप्रीत सिंह सैनी, बब्बू देवीदास, हरनाम होशियारपुर, राजबीर होशियारपुर, पिंदर देवीदास और विक्की पटियाला भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here