चंडीगढ़ पुलिस ने किया पानी की बौछारों का प्रहार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांपला घायल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधानसभा का कार्यकर्ताओं के साथ घेराव करने जाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय संपला घायल हो गए। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा काफिले को रोकने के लिए की गई पानी की बौछार से पानी की तेजधार सांपला की आंखों में पडऩे से उनकी आंखें चोटिल हो गईं।

Advertisements

sampla ji injured

जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों का कहना है कि सांपला की एक आंख में अधिक सोजिश होने व ब्लड स्पॉट होने के कारण अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता कि चोट कितनी गहरी व गंभीर है, जबकि दूसरी आंख में मामूली सूजन एवं चोट आई है। सांपला के चोटिल होने का समाचार कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच पहुंचने से हर कोई उनका कुशलक्षेम जानने के लिए उनसे संपर्क साध रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here