
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चेयरमैन संजीव वासल एवं सीईओ राघव वासल के प्रबुद्ध मार्गदर्शन और प्रेरणादायी नेतृत्व में संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की लगाई झड़ी।

होशियारपुर के सर्विस क्लब व ईनडोर स्टेडियम में आयोजित इन खेल मुकाबलों में तैराकी में अंडर 14 वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाईल में आराध्या जोशी ने स्वर्ण 100 मीटर और 50 मीटर ब्रौस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं सायरा जमबाल ने 50 मीटर ब्रौस्ट स्ट्रोक में तीसरा स्थान हासिल करके कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर 14 वर्ग में विभांशु पाठक ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक प्राप्त किये। अंडर 17 वर्ग में अक्षिता जोशी ने 50 मीटर 100 मीटर व 200 मीटर ब्रौस्ट स्ट्रोक के मुकाबलों में दूसरा स्थान हासिल करके रजत पदक प्राप्त किये। नैतिक शावला ने अंडर 17 वर्ग में 100 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक पाया।
वहीं बैडमिंटन के मुकाबलों में भी अंडर 17 वर्ग में मयंक गोयल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने बताया कि इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तर की प्रतियोगिता में मंयक ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया तथा दर्शकों को मन मोह लिया। प्रिंसिपल मैडम ने बताया कि सभी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ये पदक हासिल किए।
इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने छात्रों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांग विकास के लिए शैक्षाणिक गतिविधियों के साथ – साथ खेलों को भी विशेष महत्त्व देता है। सी ई ओ श्री राघव जी ने छात्रों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा राज्य स्तरीय मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।उन्हों ने कहा कि ये खिलाड़ी अवशय ही अपने माता–पिता संस्थान व क्षेत्र का नाम ऊँचा करेंगे।












