Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur माता जय रानी जैन की आंखों से दो अंधेरी जिंदगियां होंगी रोशन:...

माता जय रानी जैन की आंखों से दो अंधेरी जिंदगियां होंगी रोशन: अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अशोक नगर वकीलां बाजार निवासी 75 वर्षीय जय रानी जैन के निधन उपरांत उनके पारिवारिक सदस्यों उनके पति सिकंदर लाल जैन, संदीप जैन, नेहा जैन, अंजू जैन, विनय जैन, रिशा जैन, अश्वनी जैन,भावना जैन, शगुन जैन, ने अपनी माता के नेत्र रोटरी आई बैंक के माध्यम से थिंड आई अस्पताल को दान कर दिए, दान लेने की प्रक्रिया को डॉक्टर अमनिंदर पाल ,अमनदीप सिंह,अमरजीत कौर व असिस्टेंट गुरप्रीत सिंह ने पूरा किया।

Advertisements

इस अवसर पर रोटरी आई बैंक के चेयरमैन व प्रमुख समाज सेवी  संजीव अरोड़ा ने परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि माता जय रानी जैन की आंखों से दो अंधेरी जिंदगियां रोशन होगी जो अब तक कॉर्निया ब्लाइंडनेस की वजह  से अंधेरी जिंदगी व्यतीत कर रहे है। क्यों जो एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखें दो लोगों को लगाई जाती हैं। और श्री अरोड़ा ने कहा कि अगर आपके आसपास किसी की मृत्यु होती है तो उसकी आंखें 6 से 8 घंटे के भीतर ली जा सकती हैं अगर सही समय पर परिवार की ओर से सूचना दे दी जाए तो उसकी आंखें दान करवाई जा सकती हैं जो किसी के अंधेरे जीवन को रोशन करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

इस मौके पर पति सिकंदर लाल जैन व संदीप जैन (पुत्र) ने बताया कि उनके माता जी की इच्छा थी कि उनके मरणोपरांत  नेत्रदान करवाए जाएं इसलिए परिवार की ओर से उनकी इच्छा को पूरा करते हुए उनके नेत्रदान करवाए गए।इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से मदन लाल महाजन,विजय अरोड़ा, जसदीप पाहवा व ईशान जैन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here